सिंगरौली

एनसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) ने बायफ के साथ संचालित सीएसआर परियोजनाओं का किया निरीक्षण

सशक्त किसान समृद्ध गांव’ परियोजना से सिंगरौली में ग्रामीण आजीविका को मिल रहा नया आयाम

स्वदेशी मीडिया ब्यूरो

सिंगरौली:गुरुवार को एनसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार ने एनसीएल की सीएसआर पहल के तहत बायफ के सहयोग से संचालित ‘सशक्त किसान समृद्ध गांव’ परियोजना की विभिन्न गांवों में जाकर जमीनी प्रगति की समीक्षा व गतिविधियों का निरीक्षण किया।

इस दौरान मनीष कुमार ने ‘सशक्त किसान समृद्ध गांव’ परियोजना के अंतर्गत वाड़ी मॉडल, खेत एवं अन्य परियोजना स्थलों का दौरा कर पौधों के विकास एवं गतिविधियों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने किसानों और परियोजना टीम से जमीनी स्तर पर कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली।

बैठक के दौरान परियोजना की वर्तमान प्रगति, आगामी गतिविधियों की कार्ययोजना तथा निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों को पूरा करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बायोगैस संयंत्रों की स्थापना एवं उनके सुचारू संचालन, पशुधन विकास आदि की समीक्षा की गई।

जल संरक्षण एवं सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए फार्म पॉण्ड एवं लाइन पॉण्ड निर्माण की आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।

एनसीएल की यह सीएसआर पहल ‘बायफ लाइवलीहुड्स’ के सहयोग से सिंगरौली की चार ग्राम पंचायतों—चुरकी, चतरी, चकरिया एवं बरिहावा—के 10 गांवों में संचालित है। परियोजना का उद्देश्य लगभग 2,000 गरीब एवं वंचित परिवारों की आजीविका एवं जीवन स्तर में सुधार लाना है। इसके अंतर्गत जलवायु-संवेदनशील कृषि, वाड़ी विकास, जल संसाधन विकास, पशुधन विकास तथा संस्थागत सुदृढ़ीकरण पर कार्य किया जा रहा है।

पशुधन विकास के तहत ग्राम चुरकी में कृत्रिम गर्भाधान की घर-पहुंच सेवा प्रारंभ की गई है। अब तक 25 परिवारों के 33 पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान किया जा चुका है, जिससे भविष्य में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि में सहायता मिलने की उम्मीद है।

निरीक्षण के दौरान एनसीएल के महाप्रबंधक (सीएसआर) राजीव रंजन, निदेशक (मानव संसाधन) के तकनीकी सचिव अभिषेक वर्मा, प्रबंधक (सीएसआर) अभिषेक कुमार तथा बायफ़ के प्रोजेक्ट मैनेजर अमित झा सहित अन्य उपस्थित रहे

Author

  • वीरेंद्र कुमार
    संपादक एवं पत्रकार
    PRGI REGISTRATION NO. : MPHIN/26/A1171
    SWADESHI MEDIA
    HINDI MONTHLY
    ✉ SWADESHIMEDIA12@GMAIL.COM
    Registered Periodical • Press Registrar General of India

SWADESHIMEDIA12@GMAIL.COM

वीरेंद्र कुमार
संपादक एवं पत्रकार
PRGI REGISTRATION NO. : MPHIN/26/A1171
SWADESHI MEDIA
HINDI MONTHLY
✉ SWADESHIMEDIA12@GMAIL.COM
Registered Periodical • Press Registrar General of India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button